फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Can there be a reduction in the cutoff of PET for Lekhpal recruitment-safalta

UP Lekhpal Recruitment 2022: क्या लेखपाल भर्ती के लिए PET के कटऑफ में की जा सकती है कमी या 11 लाख अभ्यर्थी रह जाएंगे परीक्षा देने से वंचित, जानें यहाँ

Tue, 17 May 2022 01:32 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 17 May 2022 01:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 जून 2022 को होनी है। UPSSSC ने इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए PET के स्कोर के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है।
 

विज्ञापन
Can there be a reduction in the cutoff of PET for Lekhpal recruitment-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इस वक्त लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जा रहा है। आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को होनी है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आधार पर हो रही इस भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड इसी महीने के आखिर तक जारी कर देगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी लेखपाल भर्ती की इस लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal FREE Online Classes: Join Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें    
लेखपाल सिलेबस   
लेखपाल सैलरी  
लेखपाल कट ऑफ  
लेखपाल स्टडी मैटेरियल्स

11 लाख से अधिक अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे परीक्षा :

लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से 11 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। दरअसल इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है और निर्धारित किए गए कटऑफ से PET में कम स्कोर होने की वजह से कई अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 13,90,305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन UPSSSC ने इसकी मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए PET के स्कोर के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को ही शॉर्टलिस्ट किया है। इसलिए 11 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने से वंचित रह सकते हैं।

विज्ञापन

क्या कटऑफ में बदलाव है संभव :

लेखपाल भर्ती के लिए PET में अधिक कटऑफ जानें और 11 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से वंचित किये जाने पर अभ्यर्थियों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तथा अन्य माध्यमों के जरिए UPSSSC से यह मांग कर रहे हैं कि इसके कटऑफ में बदलाव किया जाए तथा अधिक संख्या में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाए। हालांकि UPSSSC लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में और अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका देगी या नहीं, इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कोई आधिकारिक अपडेट जल्द ही साझा किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम समाज और विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न जो पूछे जा सकते हैं 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed