फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BTSC Recruitment 2022 BTSC released notification for Nursing Tutor and Veterinary Medical Officer sarkari naukri

BTSC Recruitment 2022: बिहार तकनीकी सेवा बोर्ड में सैकड़ों पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन 

Sun, 20 Feb 2022 05:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 05:27 PM IST
सार

BTSC Recruitment 2022: बीटीएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

विज्ञापन
BTSC Recruitment 2022 BTSC released notification for Nursing Tutor and Veterinary Medical Officer sarkari naukri
BTSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BTSC Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार तकनीकी सेवा बोर्ड (BTSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

BTSC Recruitment 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
बीटीएससी भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को नर्सिंग ट्यूटर और टूरिंग वेटनरी मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 958 निर्धारित की गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन से उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और योग्यता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BTSC Recruitment 2022: 23 फरवरी तक करें अपना आवेदन 
इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड की ओर से आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2022 तक निर्धारित की गई है। आखिरी तारीख के समय आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। 

विज्ञापन

BTSC Recruitment 2022: भर्ती का विवरण और जरूरी योग्यता

नर्सिंग ट्यूटर- 216 ( नर्सिंग में एमएससी या बी.एससी की और प्रशासन की शिक्षा)

टूरिंग वेटनरी मेडिकल ऑफिसर- 742 ( बीवीएससी और एएच की डिग्री)

BTSC Recruitment 2022: आयु-सीमा और आवेदन शुल्क
बीटीएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। 

BTSC Recruitment 2022: कैसे होगा चयन?
बीटीएससी की ओर से जारी किए गए भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन स्नातक या स्नातकोत्तर में उन्हें मिले प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफेकेशन को चेक कर सकते हैं।

BTSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशो का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  btsc.bih.nic.in पर जाएं। 

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को चेक कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब अपना आवेदन पत्र को भरें।

6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 

7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed