फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSSC Recruitment 2025: Opportunity for Graduates! Recruitment for Statistical Officer, Apply by April 19

BSSC Recruitment: बिहार में स्नातक वालों के लिए मौका! सांख्यिकी अधिकारी के लिए भर्ती; 19 अप्रैल तक करें आवेदन

Sun, 06 Apr 2025 04:37 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 06 Apr 2025 04:37 PM IST
सार

BSSC Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने राज्य में अवर सांख्यिकी पदाधिकारी और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के कुल 682 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2025 है।

विज्ञापन
BSSC Recruitment 2025: Opportunity for Graduates! Recruitment for Statistical Officer, Apply by April 19
BSSC Recruitment 2025 - फोटो : Freepik

विस्तार

BSSC Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने  राज्य में अवर सांख्यिकी पदाधिकारी (SSO) और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी (BSO) के कुल 682 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2025 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

योग्यता और मापदंड  

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी विषय में से एक विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है: अनारक्षित पुरुषों के लिए 37 वर्ष, ओबीसी (महिला एवं पुरुष) और अनारक्षित महिलाओं के लिए 40 वर्ष, तथा एससी/एसटी (पुरुष एवं महिला) के लिए 42 वर्ष। इसके अतिरिक्त, सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन


और भी पढ़ें:- मेगा जॉब फेयर में 590 विद्यार्थियों को मिली नौकरी, सालाना साढ़े चार लाख से आठ लाख तक मिला पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 540 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थायी निवासी) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 135 रुपये है। वहीं, बिहार राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क 135 रुपये निर्धारित किया गया है।

इन आसान चरणों से करें आवेदन

  • उम्मीदवारों को BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदन पत्र को सही तरीके से भरें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed