फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSSC Inter-Level Recruitment 2023 Correction window date extended, Notice here, Know how to make changes

BSSC Inter-Level Recruitment 2023: करेक्शन विंडो की समयसीमा बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन पत्र में सुधार

Sat, 17 Feb 2024 02:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 02:50 PM IST
सार

BSSC Inter-Level Recruitment 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बीएसएससी इंटर-स्तरीय भर्ती 2023 के लिए सुधार विंडो बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSSC Inter-Level Recruitment 2023 Correction window date extended, Notice here, Know how to make changes
बीएसएससी इंटर-स्तरीय भर्ती - फोटो : Freepik

विस्तार

BSSC Inter-Level Recruitment 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बीएसएससी इंटर-स्तरीय भर्ती 2023 के लिए सुधार विंडो बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं या अपलोड किए गए दस्तावेजों को संपादित करना चाहते हैं, वे बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 11098 रिक्तियों को भरना है। 

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन पत्र में त्रुटियों का सुधार और आरक्षण/शैक्षिक/तकनीकी/वांछनीय योग्यता से संबंधित अन्य सभी प्रमाण अपलोड करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है। आयेग ने उम्मीदवारों के व्यापक हित को देखते हुए, ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार और प्रमाणपत्र अपलोड करने की अंतिम तारीख बढ़ाई है।

विज्ञापन

तय समय में कर लें बदलाव

अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे उपरोक्त दोनों कार्य निर्धारित तिथि तक पूरा करलें। इसके बाद समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। आवेदन पत्र में बदलाव करने या दस्तावेजों को सही ढंग से अपलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं

BSSC Inter-Level Recruitment 2023: ऐसे करें परिवर्तन 

  • बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बीएसएससी इंटर-स्तरीय भर्ती 2023 सुधार विंडो लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को विवरण दर्ज करना होगा।
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र में बदलाव करें और सही दस्तावेज अपलोड करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed