फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSSC CGL 4 Recruitment 2025: 1481 Vacancies Announced, Check Eligibility and Application Details here

BSSC CGL Recruitment 2025: 1481 पदों पर वैकेंसी, परीक्षा में ले जा सकेंगे किताबें, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Tue, 05 Aug 2025 10:13 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 05 Aug 2025 10:13 AM IST
सार

BSSC CGL Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 4 भर्ती  का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 1481 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि परीक्षा में अभ्यर्थी अपनी जरूरी किताबें लेकर जा सकेंगे। योग्य उम्मीदवार 18 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSSC CGL 4 Recruitment 2025: 1481 Vacancies Announced, Check Eligibility and Application Details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BSSC CGL-4 Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4) 2025 के लिए 1481 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी www.onlinebssc.com पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 रखी गई है। 
विज्ञापन


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन शुरू होते ही अपना पंजीकरण कर लें, अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।
विज्ञापन

"ओपन बुक" फॉर्मेट में होगी प्रीलिम्स परीक्षा

इस बार की खास बात यह है कि प्रीलिम्स परीक्षा "ओपन बुक" फॉर्मेट में होगी, जिसमें उम्मीदवार तीन विषयों की किताबें लेकर परीक्षा दे सकेंगे। यह नियम छात्रों को बेहतर तैयारी के साथ निष्पक्ष अवसर देने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल पदों का ब्योरा

पद का नाम कुल पद योग्यता
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी 1064 किसी भी विषय में स्नातक
योजना सहायक 88 किसी भी विषय में स्नातक
कनीय सांख्यिकी सहायक 05 गणित/अर्थशास्त्र/कॉमर्स/सांख्यिकी में स्नातक
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड C 01 स्नातक + BCA/PGDCA/BSc IT
अंकेक्षक 125 कॉमर्स/गणित/इकोनॉमिक्स/सांख्यिकी में स्नातक
अंकेक्षक, सहकारी समितियां 198 गणित या कॉमर्स में स्नातक

पात्रता और आरक्षण

उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को 3 साल की आयु सीमा छूट दी जाएगी, वहीं पिछड़ा वर्ग (OBC/EBC) को भी 3 साल और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) वर्ग को 5 साल की छूट प्राप्त होगी।

महिलाओं के लिए कुल पदों में 35% का क्षैतिज आरक्षण रखा गया है, लेकिन इसका लाभ केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा। अन्य राज्यों की महिलाएं इस आरक्षण का फायदा नहीं उठा सकेंगी।

जरूरी दस्तावेज आवेदन से पहले तैयार रखें

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र (OBC/EBC के लिए)
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र

प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न

इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता जैसे विषय शामिल होंगे। परीक्षा का समय 2 घंटे 15 मिनट निर्धारित किया गया है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थी को 4 अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती होगी।

विशेष बात यह है कि प्रीलिम्स परीक्षा में अभ्यर्थी प्रत्येक सेक्शन के लिए एक-एक किताब साथ ले जा सकेंगे, लेकिन केवल मान्य टेक्स्टबुक्स जैसे NCERT, बिहार बोर्ड आदि की पुस्तकों की अनुमति होगी। गाइड, नोट्स या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त वर्जित है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 540 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के केवल बिहार निवासी अभ्यर्थियों, दिव्यांग उम्मीदवारों और बिहार की सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 135 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को भी 540 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed