BSF: कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3588 पदों के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं; अभी भर दें फॉर्म
BSF Recruitment 2025: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3588 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज ही समाप्त करने वाला है, जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSF Vacancy 2025: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के 3588 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज ही समाप्त होने वाली है। पुरुषों के लिए 3406 और महिलाओं के लिए 182 पद उपलब्ध हैं, जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 23 अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं।
10वीं पास अभी करें आवेदन
कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं और आईटीआई की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित योग्यताएं भी पूरी करनी होंगी।
उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित, हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषयों से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनकी कुल अवधि दो घंटे होगी।
सैलरी और सुविधाएं
कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-3 के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा, उन्हें मेडिकल, यात्रा भत्ता, राशन, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) जैसी अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 150 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
- शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और फोटो अपलोड करें।
- सभी दस्तावेज सबमिट करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।
- अंत में आवेदन का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।