{"_id":"61e2b19ee53b88214d0af399","slug":"bsf-recruitment-2022-border-security-force-invited-application-for-the-recruitment-of-tradesman-know-how-to-apply-for-it-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां जानें आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां जानें आवेदन की प्रक्रिया
Sat, 15 Jan 2022 05:08 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 15 Jan 2022 05:08 PM IST
सार
BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की भर्ती के माध्यम से ट्रेड्समैन (महिला और पुरुष) के विभिन्न पदों नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 2788 है।
विज्ञापन
BSF Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
विस्तार
BSF Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
BSF Recruitment 2022: 2788 पदों पर होगी भर्तियां
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की भर्ती के माध्यम से ट्रेड्समैन (महिला और पुरुष) के विभिन्न पदों नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 2788 है। इनमें 2651 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। वहीं, 137 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।
विज्ञापन
BSF Recruitment 2022: 28 फरवरी तक कर लें आवेदन
बीएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती केलिए आवेदन की प्रक्रिया आज 15 जनवरी, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी, 2022 तक है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होन के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
विज्ञापन
BSF Recruitment 2022: BSF Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 15 जनवरी, 2022
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 28 फरवरी, 2022
3. प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि- अभी तय नहीं
4. परीक्षा की तारीख - अभी तय नहीं
BSF Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास होना जरूरी है। वहीं, 2 वर्ष का अनुभव या किसी आईटीआई से संबंधित ट्रेड में एक वर्ष का कोर्स करना आवश्यक है। आवेदक की आयु-सीमा 1 अगस्त, 2021 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिततम 23 वर्ष होनी जरूरी है। अन्य जरूरी योग्यता के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।
BSF Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया के चरण
1. पीएसटी
2. पीईटी
3. ट्रे़ड टेस्ट
4. लिखित परीक्षा
5. मेडिकल परीक्षण
6. दस्तावेज सत्यापन