फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bro Recruitment 2022 Application Form Out Apply Online at bro.gov.in for 300+ Posts

BRO Recruitment 2022: बोर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन में सैकड़ों पदों पर निकलने वाली हैं भर्तियां, जानें कैसे करेंगे आवेदन 

Sun, 10 Apr 2022 02:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 02:10 PM IST
सार

BRO Recruitment 2022: बोर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट www.bro.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों को जरूरी तारीखें, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारियां दी जाएंगी। 

विज्ञापन
Bro Recruitment 2022 Application Form Out Apply Online at bro.gov.in for 300+ Posts
BRO Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BRO Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड रोड विंग, बोर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO), जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) ने मल्टी स्किल वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन रोजगार समाचार में जारी किया गया है। जल्द ही इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

BRO Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
बोर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन में भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल पदों की संख्या 303 है। इनमें से 147 पद राजमिस्त्री (Mason) के लिए हैं। वहीं, 155 पद नर्सिंग असिस्टेंट के पदों के लिए है। इस भर्ती के लिए केवल भारतीय पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के शुरू होने के बाद निर्देश-अनुसार अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

BRO Recruitment 2022: भर्ती का विवरण 

कुल पदों की संख्या- 303

मल्टी स्किल्ड वर्कर (मेसन) - 147

1. सामान्य-26
2. एससी-30
3. एसटी-15
4. ओबीसी-56
5. ईडब्ल्यूएस-20

विज्ञापन

मल्टी स्किल्ड वर्कर (नर्सिंग असिस्टेंट) -155

1. सामान्य-56
2. एससी -26,
3. एसटी-13
4. ओबीसी-44
5. ईडब्ल्यूएस-16

BRO Recruitment 2022: यहां से डाउनलोड कर सकेंगे नोटिफिकेशन
बोर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट www.bro.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों को जरूरी तारीखें, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारियां दी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed