फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSSC SI Recruitment: Application Process Begins for Bihar Police Sub-Inspector Posts; Register Before 30 June

BPSSC SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू; इस तारीख से पहले करें पंजीकरण

Fri, 30 May 2025 05:40 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 30 May 2025 05:40 PM IST
सार

BPSSC SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस में एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के 33 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको यह खबर पढ़नी चाहिए।

विज्ञापन
BPSSC SI Recruitment: Application Process Begins for Bihar Police Sub-Inspector Posts; Register Before 30 June
BPSSC SI Recruitment 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

BPSSC SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने परिवहन विभाग के लिए एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के 33 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार bpssc.bih.nic.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। यह भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में होगी, जिनमें प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता

आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास एक अगस्त 2025 तक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

फिजिकल टेस्ट

शारीरिक मानक में पुरुषों के लिए ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 150 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। पुरुषों के लिए सीने की माप 79 सेंटीमीटर बिना फुलाए और 84 सेंटीमीटर फुलाकर होनी चाहिए। महिलाओं के लिए कोई सीने का मानक नहीं है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुषों को 25 किमी और महिलाओं को 14 किमी 4 घंटे में चलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा अनारक्षित श्रेणी के पुरुषों के लिए 21 से 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 20 से 40 वर्ष रखी गई है। वहीं, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए पुरुषों और महिलाओं की उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष तक है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 21 से 42 वर्ष तक उम्र निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण होंगे

प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, और फिजिकल टेस्ट। लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और प्रारंभिक परीक्षा में 30% से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए असफल माना जाएगा। दोनों लिखित परीक्षाओं में गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे।

भर्ती के अंतिम परिणाम में मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। फिजिकल टेस्ट में केवल पास होना जरूरी होगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क के रूप में बिहार के मूल निवासी पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों और राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों से 700 रुपये और अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों से 400 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed