{"_id":"6268277e9fdaad266a70861b","slug":"bpssc-pet-2022-for-the-post-of-forest-range-officer-and-enforcement-sub-inspector-will-held-on-this-date-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSSC PET 2022: बीपीएसएससी इस तारीख को करेगा एसआई और वन रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन, इस तारीख को मिलेंगे प्रवेश पत्र","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSSC PET 2022: बीपीएसएससी इस तारीख को करेगा एसआई और वन रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन, इस तारीख को मिलेंगे प्रवेश पत्र
Tue, 26 Apr 2022 10:40 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:40 PM IST
सार
BPSSC PET 2022: जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह इस नोटिस को बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
BPSSC PET 2022
- फोटो : Social Media
विस्तार
BPSSC PET 2022: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर और वन रक्षक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। आयोग ने इसे लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह इस नोटिस को बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSSC PET 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 मई, 2022 से लेकर 16 मई, 2022 तक किया जाएगा। वहीं, वन रक्षक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 मई, 2022 को किया जाना निर्धारित है।
BPSSC PET 2022: इस तारीख को जारी होंगे प्रवेश पत्र
प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर और वन रक्षक अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख भी जारी हो गई है। आयोग की ओर से प्रवेश पत्र 30 अप्रैल, 2022 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
BPSSC PET 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

- सबसे पहले उम्मीदवार बीबीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।