BPSSC FRO Recruitment: बीपीएससी एफआरओ भर्ती की चयन पत्र जारी, ऐसे चेक करें
BPSSC FRO Recruitment: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती के तहत 43 रिक्त पदों पर भर्ती जारी की गई थी। कुल 43 उम्मीदवारों का चयन ही इस भर्ती के माध्यम से किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSSC FRO Recruitment: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग/BPSSC ने फोरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती, 2020 की चयन पत्र को जारी कर दिया है। सिलेक्शन लेटर को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हुए थे, वे इस चयन पत्र को बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
BPSSC FRO Recruitment: आधिकारिक नोटिस जारी
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर चयन पत्र को लेकर एक नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि उम्मीदवार अपने फोरेस्ट रेंज ऑफिसर के चयन पत्र को चेक और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीयन क्रमांक, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें।
BPSSC FRO Recruitment: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती के तहत 43 रिक्त पदों पर भर्ती जारी की गई थी। कुल 43 उम्मीदवारों का चयन ही इस भर्ती के माध्यम से किया गया है। चयनित सभी उम्मीदवारों को रेंज फोरेस्ट ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
BPSSC FRO Recruitment: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर उपलब्ध फोरेस्ट रेंज चयन सूची के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।