{"_id":"631717ef7eca9f217e42c44d","slug":"bpssc-fro-final-result-declared-at-bpssc-bih-nic-in-know-how-to-check-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSSC FRO Final Result: बिहार पुलिस फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSSC FRO Final Result: बिहार पुलिस फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें
Tue, 06 Sep 2022 03:20 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 06 Sep 2022 03:20 PM IST
सार
BPSSC FRO Final Result: बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग द्वारा फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती में कुल 43 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
BPSSC FRO Final Result
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSSC FRO Final Result: बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती, 2020 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम को आज 06 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपने परिणाम को बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
विज्ञापन
इस तारीख को हुई थी पीईटी
बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग की ओर से फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती की शारीरिक परीक्षा (PET) का आयोजन 01 अगस्त, 2022 से लेकर 06 अगस्त, 2022 तक किया गया था। इसमें कुल 229 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब परिणाम जारी हो गया है।
विज्ञापन
इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग द्वारा फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती में कुल 43 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को फॉरेस्ट रेंज अधिकारी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
कैसे चेक करें परिणाम?
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको परिणाम का पीडीएफ मिलेगा इसे क्लिक करें।
- परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां Ctrl+F की मदद से अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
- आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।