फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Teacher recruitment registration deadline ends today apply online at bpsc.bih.nic.in

BPSC Teacher Recruitment 2023: शिक्षक भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Wed, 19 Jul 2023 12:17 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 19 Jul 2023 12:17 PM IST
सार

BPSC Teacher recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का आखिरी मौका है। 

विज्ञापन
BPSC Teacher recruitment registration deadline ends today apply online at bpsc.bih.nic.in
BPSC Teacher Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC Teacher recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का बुधवार 19 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार रिक्तियों के लिए 20 से 22 जुलाई तक विलंब शुल्क का भुगतान करके भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्कूल शिक्षकों की कुल 1,70,461 रिक्तियां

बीपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तहत कक्षा 01 से 05, कक्षा 09 से 10 और कक्षा 11 से 12 के लिए स्कूल शिक्षकों की कुल 1,70,461 रिक्तियों को भरना है। इन रिक्तियों के लिए परीक्षा 24 से 27 अगस्त, 2023 तक आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदों का विवरण

  • प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) 79,943 पद

  • माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10)  32,916 पद

  • उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11 से 12) 57,602 पद

विज्ञापन

आयु सीमा

बीपीएससी शिक्षक भर्ती प्राथमिक विद्यालयों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष और माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए 21 से 37 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

  • स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए "ऑनलाइन आवेदन करें" पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण पूरा करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed