फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Special School Teacher Exam 2026 Admit Card to Release on Jan 22, Check Exam Centre Details

BPSC: 22 जनवरी को आएगा बीपीएससी की विशेष विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र; ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 20 Jan 2026 06:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 20 Jan 2026 06:11 PM IST
सार

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग ने विशेष विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार 22 जनवरी 2026 को एडमिट कार्ड जारी होंगे, जबकि परीक्षा केंद्र की जानकारी 27 जनवरी 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
 

विज्ञापन
BPSC Special School Teacher Exam 2026 Admit Card to Release on Jan 22, Check Exam Centre Details
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

BPSC Special School Teacher Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विशेष विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। आयोग के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 22 जनवरी 2026 को अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस संबंध में आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन


आयोग ने जानकारी दी है कि 22 जनवरी 2026 से e-Admit Card डाउनलोड करने की सुविधा शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध रहेगा। डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र में उम्मीदवार को किस जिले में परीक्षा देनी है, इसकी जानकारी पहले से दर्ज होगी, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल की तैयारी में सुविधा होगी।

विज्ञापन

 

27 जनवरी को फिर से लॉगिन करना होगा

परीक्षा केंद्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी को लेकर आयोग ने बताया कि 27 जनवरी 2026 से परीक्षा केंद्र (Exam Centre) का नाम वेबसाइट पर दिखाया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को दोबारा लॉगिन करना होगा, जिसके बाद वे अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी देख सकेंगे।


इन बातों का रखें ख्याल

आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। 

  • सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति परीक्षा केंद्र पर साथ ले जानी होगी। यह अतिरिक्त कॉपी परीक्षा के दौरान वीक्षक के सामने हस्ताक्षर करके उन्हें सौंपनी होगी।
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही मान्य होगा। 
  • अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड पर रोल नंबर और बार-कोड स्पष्ट रूप से प्रिंटेड हों।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद अपने पंजीकृत अकाउंट से लॉगिन करना होगा। 
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में जाकर “Admit Card Download” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें और परीक्षा के दिन उसे अनिवार्य रूप से अपने साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed