फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Simultala Aawasiya School preliminary exam result released, four out of 13 got success; see roll number

BPSC: सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, कुल 107 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Fri, 06 Dec 2024 09:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 06 Dec 2024 09:20 PM IST
सार

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रारंभिक परीक्षा का का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित की गई थी। कुल 246 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
BPSC Simultala Aawasiya School preliminary exam result released, four out of 13 got success; see roll number
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

BPSC Simultala Aawasiy Vidhyalaya Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 अगस्त को पटना अवस्थित परीक्षा केन्द्र में आयोजित की गई थी। उक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 246 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इनमें से 107 उम्मीदवारों को सफलता मिली है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि सामान्य ज्ञान विषय के प्राप्तांक के अनुसार तैयार की गयी संयुक्त मेधा सूची एवं कोटिवार मेधा सूची के आधार पर आयोग, मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा हेतु कुल 107 उम्मीदवारों को सफल घोषित करता है। इसके साथ ही आयोग ने बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया है। इस परीक्षा का परिणाम यहां क्लिक करके देख सकते हैं।
विज्ञापन

 

माध्यमिक शिक्षक/उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए 103 सफल

माध्यमिक शिक्षक/उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए कुल 233 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इनमें से कुल 103 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया, जिसमें 102 उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी के और 1 उम्मीदवार अत्यंत पिछड़ा वर्ग से शामिल है। सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर यहां देख सकते हैं:

BPSC Simultala Aawasiya Vidhyalaya Cotoff: माध्यमिक शिक्षक/उच्च माध्यमिक शिक्षक कटऑफ अंक

श्रेणी कटऑफ अंक
अनारक्षित 46
ईबीसी 48 (दिव्यांग उम्मीदवार)

यह भी पढ़ें: बीपीएससी की सहायक वास्तुविद् लिखित परीक्षा में 103 को मिली सफलता; जारी हुए नतीजे, इस लिंक से करें चेक


 
विज्ञापन

प्राचार्य/उप प्राचार्य वर्ग में चार सफल

सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रारंभिक परीक्षा में प्राचार्य/उप प्राचार्य वर्ग में कुल 13 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। कुल 04 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। चारों उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी के हैं। इस वर्ग के लिए अनारक्षित श्रेणी के कटऑफ अंक 65 रहे। सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर निम्न प्रकार हैं:

  • 300010 
  • 300014 
  • 300018 
  • 300019 

मुख्य परीक्षा कब होगी?

मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा हेतु सूचना अलग से प्रकाशित की जायेगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को मुख्य (लिखित) परीक्षा हेतु आवेदन पत्र भरना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed