फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC recruitment 2024: Apply for 1339 Assistant Professor posts from June 25, read more details

BPSC Recruitment 2024: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1300+ पदों पर बंपर भर्ती, 25 जून से करें आवेदन

Fri, 21 Jun 2024 03:23 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 21 Jun 2024 03:23 PM IST
सार

BPSC Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तहत विभिन्न राज्य मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में विभिन्न सहायक प्रोफेसर (विशेषज्ञ) पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जल्द ही उम्मादवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
BPSC recruitment 2024: Apply for 1339 Assistant Professor posts from June 25, read more details
BPSC Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

BPSC Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के विभिन्न विभागों (विशेषता) में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून से आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in. पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2024 है। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1339 सहायक प्रोफेसर पदों को भरना है।

पात्रता मानदंड
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में एमडी/एमएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उनकी उम्र 18 साल से कम और 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। इसके अलावा, लागू क्षेत्र में 3 साल के कार्य अनुभव वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के 3 चरणों से गुजरना होगा: साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
राज्य के एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये लागू है। आवेदकों को बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200 रुपये का शुल्क भी देना होगा।

आवेदन कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं तो बीपीएससी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए अपनी बुनियादी जानकारी और संपर्क विवरण दर्ज करें।
  • अपने खाते में लॉग इन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण दर्ज करें। आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें। 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed