BPSC Recruitment 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती, अधिकारियों के 286 पदों पर मांगे आवेदन, अधिसूचना जारी
BPSC Recruitment 2022: बीपीएससी (BPSC) यानी बिहार लोक सेवा आयोग के जरिये सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए बीपीएससी ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Recruitment 2022: बीपीएससी (BPSC) यानी बिहार लोक सेवा आयोग के जरिये सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए बीपीएससी ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) सहायक लोक स्वच्छता (Assistant Public Sanitary) और अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी (Waste Management Officer) पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है।
बीपीएससी की आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू
उपरोक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 17 जनवरी से शुरू होगी। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2022 है। आयोग विज्ञापन संख्या- 01/2022 के तहत 286 पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए विवरण की जांच कर सकते हैं।
BPSC Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण
पद का नाम : सहायक सार्वजनिक स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी
पद की संख्या : 286
वेतनमान : स्तर -7
बीपीएससी भर्ती 2022 : महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू : 17 जनवरी, 2022
- आवेदन विंडो बंद होने की तिथि : 10 फरवरी, 2022
- आवेदन पत्र और दस्तावेज भेजने की समय-सीमा : 24 फरवरी, 2022
बीपीएससी भर्ती 2022 : पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार ने रसायन विज्ञान / पर्यावरण विज्ञान में बी.एससी या रसायन विज्ञान / नागरिक / पर्यावरण विज्ञान / सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग / वास्तुकला में बी.टेक किया हो या उम्मीदवार के पास योजना / वास्तुकला में डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा : बीपीएससी भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
BPSC Recruitment 2022 आवेदन शुल्क
श्रेणी : आवेदन शुल्क
सामान्य अनारक्षित वर्ग : 750 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / पीडब्ल्यूडी : 200 रुपये
BPSC Recruitment 2022 आवेदन और चयन प्रक्रिया
बीपीएससी भर्ती 2022 में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 जनवरी से 10 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आयोग के कार्यालय में स्पीड पोस्ट से आवेदन पत्र की कॉपी और दस्तावेज भेजने की आखिरी तारीख 24 फरवरी, 2022 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।