फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Project Manager prelims exam 2021 postponed check fresh date here

बिहार लोक सेवा आयोग: प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी?

Wed, 17 Mar 2021 04:47 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 17 Mar 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
BPSC Project Manager prelims exam 2021 postponed check fresh date here
प्रतीकात्मक तस्वीर

BPSC Project Manager Prelims Exam 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बुधवार को अपरिहार्य कारणों से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। इस बारे में एक नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। जिसमें  बताया गया है कि बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा अब 11 अप्रैल को होगी। आपको बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 5 अप्रैल को शेड्यूल की गी थी। लेकिन अब परीक्षा की तिथि को छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एनएमडीसी भर्ती 2021 : इस विभाग में कनिष्ठ प्रबंधक की जरूरत, मिलेगा विभिन्न परियोजनाओं में काम करने
विज्ञापन



बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल दोपहर 12 बजे से लेकर 2:15  बजे तक होगी। यह परीक्षा पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और गया में होगी। इस परीक्षा के लिए आयोग प्रवेश पत्र जल्द जारी करेगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 69 पदों को भरा जाना है। ये सभी पद प्रोजेक्ट मैनेजर के हैं। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि इस परीक्षा को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in विजिट करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पुलिस भर्ती 2021 : सब इंस्पेक्टर, आर्म्ड एसआई व इंटेलिजेंस ऑफिसर के 1382 पदों पर भर्ती, तुरंत करें


इस परीक्षा का हॉल टिकट अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा का हॉल टिकट पोस्ट के जरिए नहीं भेजा जाएगा। इस भर्ती परीक्षा की अधिसूचना पिछले साल 15 फरवरी को जारी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed