BPSC JS Mains 2021: बीपीएससी न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा में इतने उम्मीदवार हुए पास, जानें अगली प्रक्रिया
BPSC JS Mains 2021: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 31वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 से 29 जुलाई, 2021 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।
विस्तार
BPSC JS Mains 2021: जुलाई में हुई थी परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 31वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 से 28 जुलाई, 2021 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। मुख्य परीक्षा में करीब हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में कुल 691 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। चयनित उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जल्द ही आयोग द्वारा इसके लिए तारीखों की आधिकारिक तारीख की घोषणा की जाएगी।
31वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 221 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार इस तरह हैं-:
सामान्य श्रेणी
पदों की संख्या- 88
चयनित उम्मीदवार- 276
ईडब्ल्यूएस श्रेणी
पदों की संख्या- 23
चयनित उम्मीदवार- 71
एससी श्रेणी
पदों की संख्या- 35
चयनित उम्मीदवार- 106
एसटी श्रेणी
पदों की संख्या- 2
चयनित उम्मीदवार- 6
ईबीसी श्रेणी
पदों की संख्या- 144
चयनित उम्मीदवार- 106
बीसी श्रेणी
पदों की संख्या- 26
चयनित उम्मीदवार- 82
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे न्यायिक सेवा परीक्षा के परिणाम से जुड़ें लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर परिणाम एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
4. इसमें ctrl+ F के माध्यम से अपना रोल नंबर चेक करें।
5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।