फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC HeadMaster Result Declared at bpsc.bih.nic.in only 421 candidates qualified sarkari result

BPSC HeadMaster Result: बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 6421 पदों के लिए केवल 421 हुए पास

Fri, 05 Aug 2022 12:58 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 05 Aug 2022 12:58 PM IST
सार

BPSC HeadMaster Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 मई, 2022 को किया था। परीक्षा राजधानी पटना में निर्धारित 25 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
BPSC HeadMaster Result Declared at bpsc.bih.nic.in only 421 candidates qualified sarkari result
BPSC HeadMaster Result 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSC HeadMaster Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के परिणाम को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। वे अपने परिणाम को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों को उनके स्कोरकार्ड भी उपलब्ध हो जाएंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

BPSC HeadMaster Result: ज्यादातर हुए परीक्षा में फेल
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 6421 निर्धारित की गई थी। बता दें कि परीक्षा में कुल 13055 शिक्षक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। हालांकि, परिणाम ने सभी को हैरान कर दिया है। इन पदों के लिए केवल 421 उम्मीदवार ही सफल हो सके हैं। इसका मतलब है कि भर्ती के छह हजार पद अब खाली रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC HeadMaster Result: कब हुई थी परीक्षा?
बिहार लोक सेवा आयोग ने हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 मई, 2022 को किया था। परीक्षा राजधानी पटना में निर्धारित 25 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। हालांकि, ज्यादातर उम्मीदवार इस परीक्षा में सफलता के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता अंक लाने में असफल रहे हैं। इस परीक्षा के माध्यम से सफल उम्मीदवारों को राज्य के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में हेडमास्टर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

BPSC HeadMaster Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे हेडमास्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed