{"_id":"68537f199209672db7076891","slug":"bpsc-assistant-professor-vacancy-2025-last-chance-to-apply-for-1711-posts-from-june-19-to-30-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC Recruitment 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों के लिए दोबारा खुली आवेदन विंडो; तुरंत करें पंजीकरण","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSC Recruitment 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों के लिए दोबारा खुली आवेदन विंडो; तुरंत करें पंजीकरण
Thu, 19 Jun 2025 08:38 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 19 Jun 2025 08:38 AM IST
सार
BPSC Assistant Professor Vacancy 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोली है। इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 19 जून से 30 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
BPSC Assistant Professor Vacancy 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Assistant Professor Vacancy 2025: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और पहले बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, तो अब आपके पास एक और सुनहरा मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 1711 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आज यानी 19 जून से 30 जून 2025 तक आवेदन विंडो दोबारा खोलने का एलान किया है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
कुल पदों की संख्या और विभागवार विवरण
BPSC द्वारा जारी भर्ती में 25 विभिन्न विभागों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। इनमें से सबसे ज्यादा पद एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (125), औषधि (120), स्त्री रोग एवं प्रसव (120), और शिशु रोग (106) विभागों के लिए हैं। नीचे विभागवार पदों की संख्या दी गई है:- एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (निश्चेतना)- 125
- औषधि- 120
- स्त्री रोग एवं प्रसव- 120
- शिशु रोग- 106
- पैथोलॉजी- 84
- हड्डी रोग- 76
- रेडियोथेरेपी- 76
- इमरजेंसी मेडिसिन- 74
- रेडियोलॉजी- 73
- एनाटॉमी- 69
- टीबी एंड चेस्ट- 68
- चर्म व रति रोग- 67
- नाक, कान व गला- 65
- नेत्र रोग- 64
- मनोरोग- 63
- फिजियोलॉजी- 62
- माइक्रोबायोलॉजी- 60
- बायोकेमिस्ट्री- 60
- फार्माकोलॉजी- 59
- एफएमटी- 59
- पीएसएम- 56
- पीएमआर- 43
- जेरियाट्रिक्स- 36
- दंत रोग- 23
- स्पोर्ट्स मेडिसिन- 03
विज्ञापन
विज्ञापन
योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस की शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एमडी या एमएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर के रूप में कम से कम तीन वर्षों का अनुभव भी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के वे पदाधिकारी जिनके पास संबंधित विषय में पीजी डिग्री है और जिन्होंने भारतीय चिकित्सा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कम से कम तीन वर्ष तक रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर के रूप में शैक्षणिक अनुभव प्राप्त किया है, वे भी सहायक प्राध्यापक के पद के लिए आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे।आयु सीमा
बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग वर्गों के अनुसार निर्धारित की गई है। अनारक्षित वर्ग (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। वहीं, अनारक्षित वर्ग (महिला), पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए आयु सीमा 48 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम 50 वर्ष तक की छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त, बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में कार्यरत चिकित्सकों के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है।