आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जीवन का संघर्ष

                
                                                         
                            दुःख आता है टटोलने हमें,
                                                                 
                            
जीवन है एक संघर्ष—यह बतलाने हमें।
जीवन की कठिन परिस्थितियों में
मजबूत बनाने हमें।
ज्यों शरीर की शुद्धि आवश्यक है,
ज्ञान के लिए बुद्धि अत्यावश्यक है।
जीवन के लिए आत्मा,
और आत्मा के लिए शुद्धि आवश्यक है।
दुःख हमें गिराने नहीं,
बल्कि उठना सिखाता है यही।
हर कठिनाई के बीच,
जीवन को रहा सींच।
जो राहों में काँटे बिछे हैं मिलते ,
वही तो चलने का साहस है देते ।
जो आँसू आँखों से बह है जाते ,
वही मन को भीतर से दृढ़ हैं बनाते ।
सुख यदि जीवन की मधुर मुस्कान है,
तो दुःख अनुभवों की पहचान है।
दोनों मिलकर जीवन को हैंसँवारते ,
हमें हर पल कुछ नया है सिखाते ।
इसलिए दुःख से घबराना कैसा,
कठिनाइयों से हारना कैसा?
हर ठोकर को सीख बनाकर,
हर आँधी में दीप जलाकर,
हमें निरंतर है आगे बढ़ना,
जीवन को सार्थक है करना ।

-लक्ष्मी भट्ट
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर