BPSC 2017 के प्रवेश पत्र कभी भी हो सकते हैं जारी, ये रही पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BPSC ने सहायक इंजीनियर मुख्य लिखित परीक्षा 2017 के लिए प्रवेश पत्र आज यानी 19 मार्च, 2019 को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए जाने की उम्मीद है। उन उम्मीदवारों को सूचित किया जा रहा है जो इस परीक्षा में उपस्थित होने के इच्छुक हैं। परीक्षार्थी सिविल इंजीनियरों परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और लिंक सक्रिय होने के बाद अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें। लिखित परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां प्रवेश पत्र पर अंकित हैं, उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़े और किसी भी प्रकार की त्रुटियों के लिए आयोग द्वारा आयोजित किए जाने वाले लिंक पर दर्ज करें जोकि अभी सक्रिय नहीं है।
आपको बता दें की, BPSC सहायक इंजीनियर मुख्य लिखित परीक्षा 27 मार्च से 31 मार्च, 2019 तक आयोग द्वारा निर्धारित केंद्रों में आयोजित कराई जानी है। मुख्य परीक्षा केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी जो सहायक इंजीनियर की प्रारंभिक परीक्षा सफल हुए हैं।
BPSC सहायक इंजीनियर मुख्य लिखित परीक्षा 2017 के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए दिए गए नियमों का पालन करें।
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई समस्त जानकारी को दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आए प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
- एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
UP Board Class 10th Result 2019 और UP Board Class 12th Exam Result 2019 से संबंधित हर खबर पाइए। परीक्षाओं का सबसे तेज परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।