फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC AEE admit card 2025 released for Assistant Environmental Engineer exam

BPSC AEE Admit Card: बिहार सहायक पर्यावरण अभियंता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, देखें एग्जाम डेट और समय

Wed, 23 Jul 2025 03:26 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 23 Jul 2025 03:26 PM IST
सार

BPSC AEE Admit Card OUT: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक पर्यावरण अभियंता भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि, समय और केंद्र की सभी जानकारी नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन
BPSC AEE admit card 2025 released for Assistant Environmental Engineer exam
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

BPSC AEE Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक पर्यावरण अभियंता (AEE) और अन्य पदों के लिए बीपीएससी एईई एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड bpsconline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके एडमिट कार्ड पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन

34 पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी एईई परीक्षा 26 जुलाई से 27 जुलाई, 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 34 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जरूर लेकर जाएं। बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरणों को जरूर जांचें

बीपीएससी एईई एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गई हैं। उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देश जैसे विवरण इस पर मुद्रित होते हैं। इसलिए, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना जरूरी है, ताकि किसी भी गलती की स्थिति में समय रहते सुधार करवाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र से जुड़ी जरूरी जानकारी

ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि उस पर रोल नंबर के साथ बारकोड स्पष्ट रूप से छपा हो। बारकोड धुंधला या अस्पष्ट होने पर प्रवेश में दिक्कत हो सकती है। परीक्षा केंद्र कोड से संबंधित विस्तृत जानकारी 25 जुलाई 2025 से उम्मीदवार के डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे समय रहते चेक करना जरूरी है।

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय और जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। प्रथम पाली के लिए प्रवेश सुबह 9:00 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे तक ही मिलेगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिका (OMR Sheet) सील करने के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed