BPSC 71th CCE Vacancy: बीपीएससी ने किया 71वीं सीसीई की रिक्तियों में इजाफा, पुलिस उपाधीक्षक के पद जोड़े गए
BPSC 71th CCE Vacancy Increased: बीपीएससी ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की रिक्तियों में इजाफा किया है। अब यह परीक्षा 1,250 के स्थान पर 1,264 पदों के लिए आयोजित की जाएगी।
विस्तार
BPSC 71th CCE Vacancy: बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की रिक्तियों में इजाफा किया है। पूर्व में 1,250 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। अब इसमें 14 रिक्तियां और जोड़ी गई हैं। इस प्रकार कुल 1,264 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें पुलिस उपाधीक्षक की 14 रिक्तियां बढ़ाई गई हैं।
आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, दिनांक 16.06.2025 को गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना से पुलिस उपाधीक्षक के 14 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचन प्राप्त हुआ है। अतः उक्त पदों को सम्मिलित करते हुए अब एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत कुल पदों की संख्या 1,264 हो गई है।"
BPSC 71th CCE 2025: 30 जून तक करें पंजीकरण
एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अभी चालू है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bpsconline.bihar.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। इसी दिन तक उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा (प्री) 30 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।