फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC 70th Prelims Exam Marksheet released; Download with these steps

BPSC 70th Prelims Marksheet: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा की मार्कशीट जारी; इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Fri, 31 Jan 2025 10:20 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 31 Jan 2025 10:20 AM IST
सार

BPSC 70th Marksheet 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं प्रिलिम्स परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है। उम्मीदवार बीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते है।

विज्ञापन
BPSC 70th Prelims Exam Marksheet released; Download with these steps
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

BPSC 70th Marksheet 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा (BPSC 70th Prelims Exam) का रिजल्ट जारी होने के बाद अब इसकी मार्कशीट भी जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी की 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा दी थी, वो आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

15 से 30 अप्रैल के बीच  होगी मुख्य परीक्षा

बता दें कि 23 जनवरी को बीपीएससी 70 प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे जारी किए गए थे। इस परीक्षा में कुल 3 लाख 28 हजार 990 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, इसमें से 21 हजार 581 उम्मीदवारों को सफलता मिली थी। अब बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा 15 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

 

BPSC 70th Prelims: कटऑफ

  • अनारक्षित- 91
  • अनारक्षित महिला- 81
  • ईडब्ल्यूएस- 83
  • ईडब्ल्यूएस महिला- 73
  • एससी- 70.33
  • एससी महिला- 55
  • एसटी- 65.33
  • एसटी महिला- 65.33
  • ईबीसी- 82
  • ईबीसी महिला- 69.33
  • बीसी- 84.67
  • बीसी महिला- 75
  • बीसीएल- 71.33

3.28 लाख में से 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी अर्हता अंक से दूर

परीक्षा परिणाम के बाद आयोग ने बताया कि 3,28,990 अभ्यर्थियों में से करीब 2,03,358 अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक भी प्राप्त करने में सफल नहीं हो सके। 150 अंकों की परीक्षा में सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) पुरुषों के लिए 60 अंक (40%) न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित किए गए थे, लेकिन इस अंक को सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 42,615 उम्मीदवार पार नहीं कर सके।

वहीं पिछड़ा वर्ग (OBC) पुरुषों के लिए 54.75 अंक (36.5%) न्यूनतम अर्हता निर्धारित थी और इस श्रेणी के 27,691 अभ्यर्थी इसे प्राप्त नहीं कर सके। जबकि ईबीसी (अत्यधिक पिछड़ा वर्ग) के लिए 51 अंक (34%) अर्हता अंक तय किए गए थे, लेकिन इस श्रेणी के 27,055 उम्मीदवार भी अर्हता अंक प्राप्त नहीं कर पाए। सबसे चिंताजनक स्थिति एससी और एसटी उम्मीदवारों की रही, क्योंकि 1,05,997 अभ्यर्थी न्यूनतम अंक 48 भी प्राप्त नहीं कर सके।

1409 अभ्यर्थियों को मिले  शून्य अंक 

आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि करीब 1,70,000 अभ्यर्थी कथित सरल प्रश्न-पत्र के बावजूद 30 प्रतिशत अंक भी प्राप्त करने में सफल नहीं हो सके। इसके अलावा, परीक्षा में 1409 ऐसे अभ्यर्थी भी थे जिनके अंक शून्य से कम आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed