{"_id":"677f6913afd4bc2f81098e4b","slug":"bpsc-70th-prelims-answer-key-3-questions-canceled-in-re-exam-know-how-to-get-marks-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC 70th Answer Key: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स रीएग्जाम के तीन प्रश्नों रद्द; जानें कैसे मिलेंगे नंबर","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSC 70th Answer Key: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स रीएग्जाम के तीन प्रश्नों रद्द; जानें कैसे मिलेंगे नंबर
Thu, 09 Jan 2025 11:43 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:43 AM IST
सार
BPSC 70th Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बीपीएससी ने 4 जनवरी को आयोजित पुन: परीक्षा की आंसर-की में तीन प्रश्नों को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
BPSC 70th Answer Key
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 70th Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही 4 जनवरी को आयोजित बापू परीक्षा परिसर केंद्र की पुनर्परीक्षा की आंसर-की भी प्रकाशित कर दी गई है। आयोग ने इस परीक्षा में तीन प्रश्नों को रद्द किया है और कहा है कि हटाए गए इन प्रश्नों के अंक सभी अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे। आयोग का कहना है कि 13 दिसंबर के प्रश्न पत्र में कोई प्रश्न रद्द नहीं किया गया है।
विज्ञापन
16 जनवरी दर्ज करें आपत्ति
अब अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज करने का समय 16 जनवरी तक दिया गया है। यदि किसी को प्रश्नों पर कोई आपत्ति है, तो उन्हें साक्ष्य और तथ्यों के साथ अपने ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की अनुमति है। आयोग ने 2024 के 911 परीक्षा केन्द्रों और बापू परीक्षा परिसर के 22 केन्द्रों पर आयोजित दोनों परीक्षाओं की उत्तर कुंजी एक साथ जारी की है।
विज्ञापन
इन प्रश्नों को आयोग ने किया रद्द
- सेट-I: प्रश्न 13, सेट-J: 05, सेट-K: 28, सेट-L: 20
आयोग का जवाब: 2000 ई. से पहले कर्क रेखा बिहार से होकर गुजरती थी। अब यह झारखंड से होकर गुजरती है। कोई भी विकल्प सही नहीं है, इसलिए प्रश्न हटा दिया गया है। - सेट-I: प्रश्न 79, सेट-J: 88, सेट: K-93, सेट-L: 10
आयोग का जवाब: उत्तराखंड के अलग होने के बाद उत्तर प्रदेश में बर्फबारी नहीं हुई है। कोई भी विकल्प सही नहीं है, इसलिए प्रश्न हटा दिया गया है। - सेट-I: प्रश्न 91, सेट-J: 82, सेट-K: 97, सेट-L:08
आयोग का जवाब: 2023 में कोई जनगणना नहीं हुई। 2023 के लिए जारी किए गए आंकड़े केवल अनुमान हैं और उन्हें जनगणना नहीं कहा जा सकता। कोविड के कारण 2021 की जनगणना नहीं हुई और अब 2025 में होने की संभावना है। कोई भी विकल्प सही नहीं है, इसलिए प्रश्न हटा दिया गया है।