फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 70th CCE Answer Key 2024 out for both exams, Direct link to download; Raise objection till 16 Jan

BPSC 70th Answer Key: बीपीएससी 70वीं परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, पुनर्परीक्षा की आंसर-की भी रिलीज

Wed, 08 Jan 2025 06:38 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 06:38 PM IST
सार

BPSC 70th Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने 13 दिसंबर और 4 जनवरी को बापू परीक्षा परिसर केंद्र की पुनर्परीक्षा, दोनों प्रश्न-पत्रों की उत्तर कुंजी जारी की है।
 

विज्ञापन
BPSC 70th CCE Answer Key 2024 out for both exams, Direct link to download; Raise objection till 16 Jan
Answer Key, उत्तर कुंजी - फोटो : Amar ujala

विस्तार

BPSC 70th CCE Answer Key 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 13 दिसंबर को आयोजित हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही 4 जनवरी को आयोजित बापू परीक्षा परिसर केंद्र की पुनर्परीक्षा की उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी गई है।

विज्ञापन

16 जनवरी तक दर्ज करें आपत्ति

आयोग ने दोनों प्रश्न-पत्रों की अनंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों से इसपर आपत्तियां भी मांगी है। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में त्रुटि मिलती है, तो वह इसे 16 जनवरी तक दर्ज करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीट प्रश्नों के मिलेंगे पूरे अंक

आयोग ने कहा है कि यदि किसी प्रश्न को डिलीट कर दिया जाता है, तो उसके लिए निर्धारित अंक सभी अभ्यर्थियों को दिया जाएगा।

उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार किया जाएगा और उनके निष्पादन के बाद निर्धारित प्रक्रियानुसार अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed