फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BMC Recruitment 2025 Posts Last Date to Apply Online Check Eligibility and Application Process

BMC Recruitment 2025: सफाई सेवक और सीवरमैन के 597 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि बेहद नजदीक; फटाफट भर दें फॉर्म

Mon, 03 Nov 2025 04:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 03 Nov 2025 04:46 PM IST
सार

BMC vacancy 2025: बठिंडा नगर निगम में सफाई सेवक और सीवरमैन के 597 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता पूरी करने के बाद अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है।

विज्ञापन
BMC Recruitment 2025 Posts Last Date to Apply Online Check Eligibility and Application Process
BMC Recruitment 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

BMC Recruitment 2025: बठिंडा नगर निगम में सफाई सेवक और सीवरमैन के 597 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2025 तय की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तिथि से पहले बठिंडा नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के माध्यम से कुल 597 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सफाई सेवक के 538 पद और सीवरमैन के 59 पद शामिल हैं।

आवेदन के पात्र कौन हैं?

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए।
  • पंजाब के एससी (अनुसूचित जाति) और बीसी (पिछड़ा वर्ग) उम्मीदवारों को 5 साल की आयु सीमा में छूट मिलेगी, जिससे वे 42 साल तक आवेदन कर सकते हैं।
  • वहीं, राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी आयु में अतिरिक्त छूट के साथ 45 वर्ष तक आवेदन करने के योग्य होंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। एससी/बीसी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए यह 200 रुपये रहेगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (Online Mode) से किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता (साक्षर या मिडिल पास) और संबंधित अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
  • पूरी चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों पर आधारित होगी, जिसमें शिक्षा और अनुभव दोनों के अंक शामिल रहेंगे।
  • उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर योग्यता सूची (Merit List) तैयार की जाएगी और सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार बठिंडा नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां दिए गए भर्ती सेक्शन (Recruitment Section) में जाकर आवेदन फॉर्म भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed