BLC Recruitment 2025: 10वीं पास और साईकिल चलाना जानते हैं तो इस नौकरी का भरें फॉर्म, 63000 तक मिलेगी सैलरी
BLC Driver, Office Attendant Recruitment 2025: 10वीं पास और साईकिल चलाना जानने वाले उम्मीदवारों के लिए ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकली है। मासिक वेतन 18,000 से लेकर 63,200 तक होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Vidhan Parishad Driver, Office Attendant Recruitment 2025: अगर आपने 10वीं कक्षा पास की है और साइकिल चलाना जानते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। बिहार विधान परिषद ने ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 24 पदों पर यह नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 29 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है।
Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2025 : पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 24 रिक्तियां घोषित हुई हैं। इनमें 9 पद ड्राइवर के लिए और 15 पद ऑफिस अटेंडेंट के लिए रखे गए हैं। दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ साइकिल चलाना आना भी आवश्यक शर्त होगी।
Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2025 : वेतनमान
ड्राइवर पद के लिए वेतनमान लेवल-2 रखा गया है, जिसमें 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा। वहीं, ऑफिस अटेंडेंट को लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक सैलरी प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी के लिहाज से यह वेतनमान काफी लाभकारी माना जा रहा है।
Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2025 : आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा। आवेदन केवल बिहार विधान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर ऑनलाइन ही किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 20 अक्तूबर 2025 तक अपने फॉर्म सबमिट कर सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...