फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar SSC Inter Level Recruitment notification out check registration date at onlinebssc.com

Bihar SSC Inter Level Vacancy: 12वीं पास के लिए बिहार में बंपर भर्तियां, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

Wed, 20 Sep 2023 04:14 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 20 Sep 2023 04:14 PM IST
सार

Bihar SSC Inter Level Vacancy: बीएसएससी ने 11000 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar SSC Inter Level Recruitment notification out check registration date at onlinebssc.com
बीएसएससी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bihar SSC Inter Level Bharti Notification: बिहार में 12वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया 27 सितंबर 2023 से शुरू होगी। जिसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

BSSC Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • बीएसएससी की इस भर्ती के तहत 11098 पदों पर भर्ती की जानी है।

  • निम्न वर्गीय लिपिक    3927 पद

  • फाइलेरिया निरीक्षक    69  पद

  • सहायक अनुदेशक.    07. पद

  • राजस्व कर्मचारी     3559 पद

  • पंचायत सचिव     3532 पद

  • टाइपिस्ट कम क्लर्क  04 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar SSC Bharti आयु सीमा

सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच निर्धारित है, जबकि सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए आयु सीमा 18 वर्ष 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसी तरह ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहि। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

BSSC Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 540 रुपये है। एससी/एसटी (बिहार राज्य के मूल निवासी), शारीरिक रूप से विकलांग, बिहार राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिए 135 रुपये है। जबकि अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 540 रुपये ही है।

BSSC Recruitment शैक्षणिक योग्यता

बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में 12वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही कुछ पदो के लिए अंग्रेजी और हिंदी में टाइपिंग स्पीड मांगी गई है। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होना भी जरूरी है।

Bihar SSC चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। प्रारंभिक लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी। भर्ती से पांच गुना उम्मीदवारों को पीटी में पास किया जाएगा। इसके बाद ये उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed