फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar SHS Releases Admit Cards for ANM and Ophthalmic Assistant Exam; Exam from December 17

Bihar SHS ANM: एएनएम-ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 17 दिसंबर से होंगे एग्जाम

Thu, 11 Dec 2025 05:41 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 11 Dec 2025 05:41 PM IST
सार

Bihar SHS ANM Admit Card 2025: बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी ने एएनएम और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5226 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar SHS Releases Admit Cards for ANM and Ophthalmic Assistant Exam; Exam from December 17
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

Bihar SHS ANM Exam 2025: बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने एएनएम और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन करते समय उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स, पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा।

विज्ञापन

 
परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) 17, 18 और 19 दिसंबर 2025 को राज्य भर के अधिसूचित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, बिहार SHSB ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को होगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

एएनएम पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कार्य अनुभव और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 60 अंकों के प्रश्न होंगे, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो दिव्यांग अभ्यर्थी श्रुतिलेखक (Scribe) की मदद से CBT परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार द्वारा जारी प्रमाण-पत्र (अनुसूची-1) और शपथ-पत्र (अनुसूची-II) भरना। एडमिट कार्ड जारी होने की दो दिनों के अंदर यह दस्तावेज Helpdesk Email: shsbrecruitment2025@gmail.com पर भेजना। इस तरह उनका श्रुतिलेखक (Scribe) परीक्षा में उपलब्ध कराया जाएगा।


Bihar SHS Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Bihar SHS Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपनी Application Number, Password और Captcha Code दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed