फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Police SI Marksheet Released at bpssc.bih.nic.in know how to check sarkari result

Bihar Police SI Marksheet: बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की मार्कशीट जारी, ऐसे चेक करें अपने अंक

Sun, 21 Aug 2022 03:44 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 03:44 PM IST
सार

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2,213 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 1998 पद पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए और 215 पद सार्जेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं। 

 

विज्ञापन

विस्तार

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/BPSSSC ने राज्य में पुलिस सब इंस्पेक्टर और सर्जेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की मार्कशीट को जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन मोड में आयोग की पोर्टल पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी मार्कशीट को बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

परिणाम हो चुके जारी
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पुलिस सब इंस्पेक्टर और सर्जेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम बीते 14 जुलाई, 2022 को जारी कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 2,213 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 1998 पद पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए और 215 पद सार्जेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
मार्कशीट को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करना होगा। यह जानकारी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर 21 अगस्त से 4 सितंबर 2022 तक उपलब्ध रहेगी। इससे पहले ही उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर के रख लें। 

कैसे चेक करें मार्कशीट?

  • उम्मीदवार सबसे पहले BPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रेह  एसआईस, सर्जेंट भर्ती परीक्षा की मार्कशीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अपने लॉगिन विवरण की कुंजी और सबमिट करें।
  • आपकी मार्कशीट आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसके एक-दो प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed