{"_id":"65f517b4910a80b5e80b550d","slug":"bihar-police-si-main-exam-2024-result-out-at-bpssc-bih-nic-in-download-link-here-2024-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police SI Result: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से तुरंत करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Bihar Police SI Result: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से तुरंत करें चेक
Sat, 16 Mar 2024 09:23 AM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2024 09:23 AM IST
सार
Bihar Police SI Mains Result: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार पुलिस एसआई भर्ती की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
Bihar Police SI Main Exam 2024 Result: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने पुलिस उप-निरीक्षक के पद के लिए आयोजित हुई मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बिहार सरकार के गृह विभाग (पुलिस) की इस भर्ती में जो भी उम्मीदवार शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसआई पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा रविवार 25 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। मुख्य लिखित परीक्षा में दो पेपर थे। पहले पेपर में कुल 23957 उम्मीदवार शामिल हुए थे और दूसरे पेपर में कुल 23948 उम्मीदवार उपस्थित हुए।
विज्ञापन
ऐसे चेक करें रिलल्ट
जो भी उम्मीदवार जो बीपीएसएससी एसआई मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
- बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “Results: Mains (Written) Examination conducted for the post of Police Sub-Inspector in Home (Police) Dept., Govt. of Bihar.” पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
- पेज डाउनलोड करें और परिणाम जांचें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।