{"_id":"638055f4f21c353267315ed0","slug":"bihar-police-prohibition-constable-result-out-download-at-csbc-bih-nic-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prohibition Constable: बिहार में मद्य निषेध सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, यहां देखें उम्मीदवारों की सूची","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Prohibition Constable: बिहार में मद्य निषेध सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, यहां देखें उम्मीदवारों की सूची
Fri, 25 Nov 2022 11:15 AM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:15 AM IST
सार
Bihar Police Prohibition Constable Result: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने मद्य निषेध कॉन्स्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
Bihar Police Prohibition Constable Result: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने मद्य निषेध कॉन्स्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम की घोषणा की है। वे सभी उम्मीदवार जो मद्यनिषेध कांन्स्टेबल पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में उपस्थित हुए थे। वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट - csbc.bih.nic.in पर जाकर बिहार पुलिस मद्य निषेध कांन्स्टेबल परिणाम देख सकते हैं। सभी 76 रिक्तियां भर दी गई हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 21 महिलाएं तथा 55 पुरुष शामिल हैं। शारीरिक दक्षता, शैक्षणिक योग्यता, आयु तथा आरक्षण आदि के कुल 262 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए थे।
विज्ञापन
19 नवंबर को हुई थी पीईटी परीक्षा
बता दें कि आयोग ने 19 नवंबर 2022 को पटना में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की थी। पीईटी राउंड के लिए लिखित परीक्षा में कुल 380 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया था। पीईटी में कुल 371 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 09 अनुपस्थित रहे। उनके प्रदर्शन के आधार पर, अब CSBC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल पद के लिए परिणाम घोषित किया है। पीईटी में उपस्थित हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकीय परीक्षण
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में 'मद्य निषेध सिपाही' के पद पर नियुक्ति के पूर्व सभी चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण नियुक्ति प्राधिकार उत्पाद, बिहार” द्वारा यथाविहित नियम के अनुसार कराया जाएगा। नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का आयुक्त चिकित्सकीय परीक्षण में योग्य पाया जाना अनिवार्य होगा। चिकित्सकीय परीक्षण में अयोग्य पाए गए अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं की जाएगी।ऐसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस निषेध कांस्टेबल परिणाम
- सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर निषेध कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- बिहार पुलिस निषेध कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022 का पीडीएफ एक नई विंडो में मिलेगा।
- बिहार पुलिस निषेध कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022 डाउनलोड करें।