फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar NRRMS Vacancy 2025 for 7989 posts; 12th passed to PG can apply at nrrmsvacancy.in till 20 Feb

Bihar NRRMS Vacancy: बिहार में 12वीं पास के लिए 7989 पदों पर भर्ती, सैलरी 33560 तक; पीजी वालों के लिए भी मौका

Sat, 08 Feb 2025 08:55 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 08:55 PM IST
सार

Bihar NRRMS Vacancy 2025: बिहार की राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी ने 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए करीब 8,000 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2025 है।
 

विज्ञापन
Bihar NRRMS Vacancy 2025 for 7989 posts; 12th passed to PG can apply at nrrmsvacancy.in till 20 Feb
Bihar NRRMS Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bihar NRRMS Recruitment 2025: राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी, बिहार ने 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए करीब आठ हजार पदों पर भर्ती निकाली है। यह संस्था विश्व बैंक द्वारा फंडेड है। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nrrmsvacancy.in. के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कंप्यूटर असिस्टेंट, कॉर्डिनेटर, फैसिलिटेटर, एमटीएस जैसे पद भरे जाएंगे। 

विज्ञापन

UP NRRMS Vacancy: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7,989 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती तीन साल के कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएगी। प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। यह भर्ती दीनदयाल उपाध्याय रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (डीडीयू आरजेडी), बिहार के लिए है। पदवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

 
पद का नाम संख्या
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर 33
अकाउंट्स ऑफिसर 36
टेक्निकल असिस्टेंट 35
ब्लॉक डेटा मैनेजर 286
कम्युनिकेशन ऑफिसर 378
ब्लॉक फील्ड ऑफिसर 361
एमटीएस 306
कंप्यूटर असिस्टेंट 2178
कॉर्डिनेटर 1986
फैसिलिटेटर्स 2390
कुल पद 7989
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar NRRMS Selection Process: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा एंड कंप्यूटर प्रोफिशियंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। कुल वैकेंसी के पांच गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

Bihar NRRMS Salary: पदवार वेतनमान

पदनाम वेतन प्रतिमाह (रुपये)
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर 33,560
अकाउंट्स ऑफिसर 32,650
टेक्निकल असिस्टेंट 29,650
ब्लॉक डेटा मैनेजर 27,730
कम्युनिकेशन ऑफिसर 27,650
ब्लॉक फील्ड ऑफिसर 23,630
एमटीएस 21,500
कंप्यूटर असिस्टेंट 21,700
कॉर्डिनेटर 21,660
फैसिलिटेटर्स 20,660

Bihar NRRMS Eligibility: कौन कर सकता है इस भर्ती के लिए आवेदन?

इस भर्ती अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर, अकाउंट्स ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट, एमटीएस और कंप्यूटर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। पदवार पात्रता मानदंड नीचे तालिका में देख सकते हैं:
 

पद का नाम योग्यता और अनुभव आयु सीमा
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर पीजी + 3 साल का अनुभव 23-43 वर्ष
अकाउंट्स ऑफिसर पीजी + 2 साल का अनुभव 22-43 वर्ष
टेक्निकल असिस्टेंट ग्रेजुएशन + 6 माह का डीसीए + 1 साल का अनुभव 21-40 वर्ष
ब्लॉक डेटा मैनेजर ग्रेजुएट (कंप्यूटर) + एमएस ऑफिस + 1 साल का अनुभव 21-40 वर्ष
कम्युनिकेशन ऑफिसर ग्रेजुएट + 2 साल का अनुभव 21-40 वर्ष
ब्लॉक फील्ड ऑफिसर ग्रेजुएट या 12वीं पास + 2 साल का अनुभव 18-38 वर्ष
एमटीएस ग्रेजुएट या 12वीं पास + 2 साल का अनुभव 18-40 वर्ष
कंप्यूटर असिस्टेंट 12वीं पास + 6 माह का कंप्यूटर डिप्लोमा 18-38 वर्ष
कॉर्डिनेटर 12वीं पास + कंप्यूटर कोर्स 18-40 वर्ष
फैसिलिटेटर्स 12वीं पास + कंप्यूटर कोर्स + 1 साल का अनुभव 18-38 वर्ष

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान अपनी फोटो, हस्ताक्षर, मार्कशीट, अनुभव सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र स्कैन कर अपलोड करने होंगे। जनरल, ओबीसी, एमओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना होगा। बीपीएल, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

How to Apply For Bihar NRRMS Recruitment: कैसे करें आवेदन?

  • 'राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी' की वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण प्रदान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
  • कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed