फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar BTSC GMO Recruitment 2025 online registration ends at btsc.bihar.gov.in Know how to apply notification

BTSC Recruitment: बिहार के सरकारी अस्पतालों में नौकरी का आखिरी मौका! 7274 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज

Tue, 08 Apr 2025 10:28 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 08 Apr 2025 10:28 AM IST
सार

BTSC Recruitment 2025: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 7274 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज 8 अप्रैल 2025 है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीच पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar BTSC GMO Recruitment 2025 online registration ends at btsc.bihar.gov.in Know how to apply notification
Bihar Technical Service Commission - फोटो : Official Website (https://btsc.bihar.gov.in/)

विस्तार

BTSC Recruitment 2025: अगर आप डेंटिस्ट, ड्रेसर, फार्मासिस्ट या जनरल मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आप के लिए आखिरी मौका है। बिहार के सरकारी अस्पतालों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 8 अप्रैल 2025 है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा फार्मासिस्ट के 2473, ड्रेसर के 3326, डेंटिस्ट के 808 और जनरल मेडिकल ऑफिसर के 667 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अपनी पसंदीदा भर्ती के लिंक पर जाकर फॉर्म भरना होगा। हर पद के लिए अलग-अलग लिंक दिए गए हैं, इसलिए आवेदन करते समय सही लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरें।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने 7274 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें फार्मासिस्ट के 2473 पद, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी (जनरल मेडिकल ऑफिसर) के 667 पद, ड्रेसर के 3326 पद और डेंटिस्ट के 808 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Educational Qualification: शैक्षणिक योग्यता

फार्मासिस्ट
बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कुछ आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थी का बारहवीं कक्षा (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही उसे सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से डिप्लोमा इन फार्मेसी के सभी भागों (I, II और III) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, आवेदक का बिहार फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) होना भी जरूरी है। 

जनरल मेडिकल ऑफिसर
सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी (Medical Officer) के पद के लिए अभ्यर्थी को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) स्नातक होना अनिवार्य है। इसके समकक्ष कोई अन्य डिग्री भी मान्य होगी, बशर्ते वह संबंधित नियामक संस्थान द्वारा स्वीकृत हो। चिकित्सा अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों में नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए केवल उन्हीं उम्मीदवारों को पात्र माना जाएगा, जो अपनी शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ आवश्यक मेडिकल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को भी पूरा कर चुके होंगे।

ड्रेसर और डेंटिस्ट
ड्रेसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, अभ्यर्थी को बिहार राज्य सरकार या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से "सीएमडी" (CMD) प्रमाण पत्र प्राप्त होना चाहिए। वहीं, डेंटिस्ट पद के लिए उम्मीदवारों को भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (DCI) से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से "बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी" (BDS) की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त करनी होगी। इन पदों के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, ताकि केवल योग्य उम्मीदवारों को ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

Age Limit: आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा 18 से 21 वर्ष रखी गई है, जो पदानुसार अलग-अलग हो सकती है। वहीं, अधिकतम आयुसीमा सामान्य श्रेणी के पुरुषों के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए 40 वर्ष और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना (Official Notification) पढ़ लें।

कैसे होगा चयन

पारा मेडिकल के सभी पदों पर नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर ली जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए 75 अंक और अनुभव के लिए पांच अंक प्रतिवर्ष अधिकतम 25 अंक रखा गया है।

आवेदन शुल्क 

अनारक्षित वर्ग, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है। बिहार के आरक्षित और अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। बिहार के एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी शुल्क 150 रुपये है। वहीं, राज्य के बाहर के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed