SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से होने वाले साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को अपने प्रमाण पत्रों के साथ बायोडाटा भी देना होगा। आयोग की ओर से साक्षात्कार से पूर्व अभ्यर्थियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी हासिल करने के लिए नई पहल की गई है। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों से मांगे गए बायोटाडा में उनकी मातृभाषा के साथ अतिरिक्त अन्य भाषाओं की जानकारी मांगी गई है।
आयोग की ओर से छात्रों के शैक्षिक रिकार्ड के साथ ही उनसे एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटी की जानकारी मांगी गई है। अभ्यर्थियों से हाईस्कूल से लेकर खेल-कूद, ललित कलाओं, नाटकों, निबंध-लेखन तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी मांगी गई है। इसके साथ ही एनसीसी, एनएसएस, सामाजिक कार्य आदि की जानकारी देने को कहा गया है।
एसएससी की ओर से अपनी वेबसाइट पर बायोडाटा का प्रोफार्मा जारी किया गया है, उसे छात्रों को भरकर साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों से बायोडाटा की चार प्रतियां प्रस्तुत करनी होगी। आयोग की ओर से कहा गया कि साक्षात्कार के समय जरूरी प्रपत्र को प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
पीसीएस प्री के रिजल्ट पर फिर याचिका
पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बुधवार को फिर याचिका दाखिल हुई। कुल 31 अभ्यर्थियों ने याचिका दाखिल की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि संशोधित आंसर के अनुसार उनके तीन से आठ तक अंक बढ़ गए हैं। इसके बाद उनका प्राप्तांक कटऑफ से अधिक हो गया है। इसके बाद भी उनका चयन नहीं हुआ।
पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से पूर्व में भी याचिका दाखिल की गई थी। अभ्यर्थियों का कहना था कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गलत जवाब को सही मानकर रिजल्ट घोषित किया है। अभ्यर्थियों की आपत्तियों का निस्तारण भी नहीं किया गया। इस पर हाईकोर्ट के आदेश के कुछ घंटे बाद ही आयोग ने संशोधित आंसर की जारी कर दी थी।
हाईकोर्ट ने यह भी आदेश दिया था कि इसके बाद रिजल्ट पर किसी तरह की आपत्ति है तो अभ्यर्थी फिर याचिका कर सकते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में संशोधित आंसर की के अनुसार कटऑफ से अधिक अंक पाने का दावा करने वाले अभ्यर्थियों ने फिर याचिका दाखिल की है। याचिका करने वाले 31 अभ्यर्थियों में से पांच ने पूर्व में भी याचिका दाखिल की थी।