फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BHU TGT PGT PRT Recruitmet 2024 for BEd CTET passed candidates; Apply till 19 July for 43 posts

BHU Recruitment 2024: बीएड और सीटेट वालों के लिए सरकारी नौकरी, बीएचयू में टीजीटी-पीजीटी व पीआरटी पदों पर भर्ती

Mon, 15 Jul 2024 08:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2024 08:57 PM IST
सार

BHU Recruitment 2024: ऐसे उम्मीदवार जिनके पास बीएड की डिग्री और सीटेट का सर्टिफिकेट है, उनके लिए सरकारी नौकरी हासिल करने का शानदार मौका है। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे ऐसे में उम्मीदवार बीएचयू की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BHU TGT PGT PRT Recruitmet 2024 for BEd CTET passed candidates; Apply till 19 July for 43 posts
BHU Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

BHU Recruitment 2024: बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल, सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल और श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय में प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी व पीआरटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। विश्वविद्यालय ने इस भर्ती के लिए आवेदन की समयसीमा को आगे बढ़ाकर 19 जुलाई कर दिया है। अब उम्मीदवार 19 जुलाई शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई निर्धारित थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत समयसीमा के भीतर आधिकारिक वेबासइट bhu.ac.in. पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

बीएड की डिग्री और सीटेट सर्टिफिकेट जरूरी

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीएड की डिग्री और सटीईटी का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में यूजी और पीजी की डिग्री होनी चाहिए।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी के कुल 43 पदों को भरा जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
पीजीटी
हिंदी - 1
इंग्लिश - 1
मैथ्स - 1
इको -1
साइकोलॉजी - 1
हिस्ट्री - 1
दर्शन - 1
फिजिकल एजुकेशन - 1
फिजिक्स - 1

टीजीटी
इंग्लिश -1
मैथ्स - 4
उर्दू -1
संस्कृत - 1
सोशल स्टडीज - 5
साइंस - 3
हिंदी - 1
होम साइंस - 1
व्याकरण - 1
ज्योतिष - 1
साहित्य - 1
वेद - 1
दर्शन - 1
म्यूजिक इंस्ट्रूयूमेंटल - 1
म्यूजिक वोकल - 1
फिजिकल एजुकेशन - 2
एग्रीकल्चर - 1

पीआरटी - 7

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप ए के लिए 1000 रुपये और ग्रुप बी के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग व महिलाओं को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा। 

पात्रता मानदंड

टीजीटी - संबधित विषय के साथ ग्रेजुएशन, बीएड व सीटीईटी सर्टिफिकेट होना चाहिए।
पीजीटी - उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीजी व बीएड की डिग्री होनी चाहिए।
पीआटी - डीएलएड या बीएलएड एवं सीटीईटी।
टीजीटी म्यूजिक - कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ म्यूजिक में डिग्री।
टीजीटी फिजिकल एजुकेशन - कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ बीपीएड।

आयुसीमा
पीजीटी - 40 वर्ष।
टीजीटी - 35 वर्ष।
पीआरटी - 30 वर्ष

वेतनमान

इस भर्ती अभियान के तहत चयनित होने पर प्रिंसिपल के पद पर 78,800/- (78,800-2,09,200), टीजीटी पद पर 44,900/- (44,900-1,42,400), पीजीटी पद पर 47600/- (47600-1,51,100) और पीआरटी पद पर 35400/- (35400-1,12,400) रुपये महीना वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed