फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BHU Recruitment Application started for 43 posts of scientist and non-teaching staff Apply like this

BHU Recruitment: बीएचयू में साइंटिस्ट और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन शुरू; ऐसे करें आवेदन

Fri, 10 Jan 2025 09:10 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 10 Jan 2025 09:10 AM IST
सार

BHU Recruitment 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने रिसर्च और नॉन-टीचिंग पदों के लिए 2025 में 43 नई भर्तियां शुरू की हैं। ये भर्ती अधिकतम पांच साल की अवधि के लिए अनुबंध के आधार है। इच्छुक उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

विज्ञापन
BHU Recruitment Application started for 43 posts of scientist and non-teaching staff Apply like this
BHU Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BHU Recruitment 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने रिसर्च और नॉन-टीचिंग पदों के लिए 2025 में 43 नई भर्तियां शुरू की हैं। मिर्जापुर के साउथ कैंपस बरकछा में ये पद सीनियर और जूनियर साइंटिस्ट समेत विभिन्न नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 
विज्ञापन

6 फरवरी तक करें आवेदन

आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि 6 फरवरी शाम 5 बजे तक है, जबकि हार्ड कॉपी 11 फरवरी तक BHU के होलकर भवन में जमा कराई जानी चाहिए। साइंटिस्ट पद के लिए आवेदन का शुल्क एक हजार और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए 500 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

 

इन पदों के लिए भर्ती

इन भर्तियों का उद्देश्य इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटेड रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत साउथ कैंपस में गेहूं, चावल, दाल, सरसों, और बीज पर रिसर्च को बढ़ावा देना है। नियुक्तियों में टीचिंग स्टाफ के लिए मैटर स्पेशलिस्ट, जूनियर पैथोलॉजिस्ट, और मेज ब्रीडर जैसे पद शामिल होंगे। नॉन-टीचिंग स्टाफ में सपोर्टिंग स्टाफ, प्रोग्राम असिस्टेंट, और फार्म मैनेजर जैसे पद शामिल हैं। ये भर्ती अधिकतम पांच साल की अवधि के लिए अनुबंध के आधार है।

योग्यता और आयु सीमा

लेवल-14 पदों के लिए पीएचडी के साथ 10 साल का अनुभव आवश्यक है, जबकि लेवल-13ए के लिए 8 साल का अनुभव और लेवल-10 के लिए एमएससी या पीएचडी की योग्यता मांगी गई है। निचले लेवल के पदों पर 12वीं और बीएससी/एमएससी की योग्यता की आवश्यकता होगी। वहीं नॉन-टीचिंग पदों के लिए आयु सीमा जनरल वर्ग के लिए 18-30 साल, ओबीसी के लिए 18-33 साल, और एससी/एसटी के लिए 18-35 साल है। टीचिंग पदों के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

सैलरी

इन पदों को नौ श्रेणियों में बांटा गया है, जिनका वेतनमान पे-बैंड लेवल 4 से लेकर एकेडमिक लेवल 14 तक है। इनका वेतन ₹25,500 से ₹81,000 और ₹1,44,200 से ₹2,18,200 तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed