फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BHC Clerk Recruitment 2025: Bombay High Court 129 post of clerk; salary more than 92 thousand, know details

BHC Clerk Recruitment 2025: बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्लर्क के ढेरों पदों पर निकाली वैकेंसी, 92 हजार तक मिलेगा वेतन

Fri, 24 Jan 2025 04:46 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 24 Jan 2025 04:46 PM IST
सार

Bombay High Court Recruitment 2025: बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्लर्क के 129 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 22 जनवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 5 फरवरी 2025 शाम 5 बजे तक हैं।

विज्ञापन
BHC Clerk Recruitment 2025: Bombay High Court 129 post of clerk; salary more than 92 thousand, know details
Bombay High Court Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Bombay High Court Recruitment 2025: बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने 129 क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिककेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी,2025 से शुरू हो चुकी हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bhc.gov.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी, 2025 है।
विज्ञापन

Bombay High Court Vacancy 2025: आयु सीमा

बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल होनी चाहिए। वहीं एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एज लिमिट 18 से 48 साल के बीच रखी गई हैं। वहीं उच्च न्यायालय/सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा के लिए कोई लिमिट तय नहीं की गई है।
विज्ञापन

 

BHC Clerk Recruitment 2025: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन 

बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती की चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे: लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और वॉयवा इंटरव्यू। इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

बॉम्बे हाई कोर्ट (BHC) द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट और वॉयवा इंटरव्यू का शेड्यूल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए बाद में जारी किया जाएगा, जो कि आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। साथ ही, उम्मीदवारों के लिए परीक्षा प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। ध्यान रहे कि अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट केवल कंप्यूटर पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

Clerk Recruitment 2025 Application Fee: फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को भी 100 रुपये ही फीस देनी होगी। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन शुल्क सब्मिट करने होंगे।

BHC Clerk Salary: वेतन

क्लर्क के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200-92,300/- रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त नियमानुसार भत्ते भी मिलेंगे। 

BHC Clerk Recruitment 2025: बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bhc.gov.in पर जानाा होगा। 
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहां, अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक विवरणों का उपयोग करके पंजीकरण करें। 
  • अपने पंजीकरण क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें। 
  • यहां, आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करें। 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें। 
  • साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed