{"_id":"6a85802638f97a816d0eb3cb","slug":"beml-apprentice-recruitment-2026-apply-for-1-346-apprentice-posts-across-multiple-trades-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BEML Vacancy 2026: सरकारी कंपनी में निकलीं अप्रेंटिस की 1346 नौकरियां, कितना मिलेगा वेतन और कैसे करें आवेदन?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BEML Vacancy 2026: सरकारी कंपनी में निकलीं अप्रेंटिस की 1346 नौकरियां, कितना मिलेगा वेतन और कैसे करें आवेदन?
Wed, 19 Aug 2026 03:47 PM IST
Shahin Praveen
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Wed, 19 Aug 2026 03:47 PM IST
सार
BEML Vacancy 2026: सरकारी कंपनी BEML में अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छा मौका है। बीईएमएल ने विभिन्न ट्रेड और विषयों में 1,346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
BEML Apprentice Recruitment 2026: बीईएमएल लिमिटेड ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत बैंगलोर, मैसूर, KGF और पलक्कड़ स्थित BEML की अलग-अलग विनिर्माण इकाइयों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक BEML की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जानें योग्यता और स्टाइपेंड
| अप्रेंटिस श्रेणी | शैक्षणिक योग्यता | मासिक स्टाइपेंड |
|---|---|---|
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस (तकनीकी) | मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल, एआई एंड एमएल, एयरोनॉटिकल आदि विषयों में 4 वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री | 12,300 |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस (सामान्य) | बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीबीए (एचआर) जैसी 3 वर्षीय स्नातक डिग्री | 12,300 |
| डिप्लोमा अप्रेंटिस | इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल आदि में 3 वर्षीय डिप्लोमा | 10,900 |
| आईटीआई अप्रेंटिस | फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, COPA, डीजल मैकेनिक, प्लंबर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक आदि ट्रेड | 9,600 से 10,560 (ट्रेड के अनुसार) |
ऐसे होगा चयन?
- उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
- आवेदन फॉर्म और शैक्षणिक योग्यता की जांच के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
- प्रत्येक ट्रेड और श्रेणी के लिए उपलब्ध सीटों के मुकाबले 1:5 के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- एससी, एसटी और ओबीसी (NCL) उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए ईमेल के माध्यम से बुलाया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के लिए कोई TA/DA नहीं दिया जाएगा।
- अंतिम मेरिट सूची उम्मीदवारों के शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- चयनित उम्मीदवारों को सीट उपलब्ध होने पर अप्रेंटिसशिप ऑफर दिया जाएगा।
- अन्य पात्र उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा जाएगा।
- अंतिम चयन के लिए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पुलिस सत्यापन और NATS/NAPS पोर्टल पर अप्रेंटिसशिप अनुबंध पूरा करना होगा।
जगह के अनुसार क्या है सीटों का विवरण
| जगह | कुल सीटें | एससी | एसटी | ओबीसी (NCL) | सामान्य |
|---|---|---|---|---|---|
| बैंगलोर कॉम्प्लेक्स | 400 | 60 | 28 | 108 | 204 |
| मैसूर कॉम्प्लेक्स | 227 | 34 | 18 | 61 | 114 |
| KGF कॉम्प्लेक्स | 608 | 84 | 38 | 168 | 318 |
| पलक्कड़ कॉम्प्लेक्स | 111 | 15 | 6 | 31 | 59 |
| कुल | 1,346 | 193 | 90 | 368 | 695 |
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले BEML की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
- Apprentice Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- मांगे गए दस्तावेज और प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
- आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन की रसीद/प्रिंटआउट संभालकर रखें।