फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BEL Recruitment 2020: 55 posts vacant know more details

BEL: इंजीनियर्स के लिए भर्तियां, इंटरव्यू दें और पा लें सरकारी नौकरी

Sun, 26 Jul 2020 12:30 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 26 Jul 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
BEL Recruitment 2020: 55 posts vacant know more details
bel Recruitment 2020 - फोटो : file photo
Bharat Electronics Limited (BEL) recruitment 2020: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वालों के लिए भारत सरकार ने सरकारी नौकरी करने का मौका दिया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in है।  नौकरी के लिए महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया, जरूरी योग्यता आदि की जानकारी आगे दी जा रही है। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

पदों का विवरण-
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर - 30 पद
  • ट्रेनी इंजीनियर - 25 पद
  • कुल पदों की संख्या - 55
मुख्य तिथियां-
  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 22 जुलाई, 2020
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि- 2 अगस्त, 2020
आवेदन शुल्क-
  • SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है।
  • अन्य उम्मीदवार जो ट्रेनी इंजीनियर के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें 200 रुपये और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वालों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
आयु सीमा-
  • ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वालों के लिए अधिकतम आयु 25 साल है।
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वालों के लिए अधिकतम उम्र 28 साल तय की गई है।
  • बता दें कि आरक्षण के नियमानुसार उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट की सुविधा दी जाएगी।
  • पदों पर उम्मीदवार की उम्र की गणना 1 जुलाई, 2020 तक की जाएगी।
चयन प्रक्रिया - 
पदों पर चयन मेरिट लिस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें...

आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें - SEBI: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां ऑफिसर ग्रेड-ए के पद हैं खाली

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed