फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Banking Jobs in IBPS RRB Clerk, PO CBI Apprentice and BOB Managerial posts, Apply for 13808 vacancies

Banking Jobs: बैंकों में 13808 पदों पर चल रहीं भर्तियां; मौका हाथ से न जाने दें! विवरण पढ़ तुरंत भर दें फॉर्म

Sun, 16 Jun 2024 07:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 16 Jun 2024 07:06 PM IST
सार

Banking Jobs: वर्तमान में बैंकिंग के क्षेत्र में तीन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। ये भर्तियां आईबीपीएस, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से की जा रही हैं। विवस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Banking Jobs in IBPS RRB Clerk, PO CBI Apprentice and BOB Managerial posts, Apply for 13808 vacancies
Banking Jobs - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

IBPS RRB Clerk 2024, CBI Apprentice Recruitment: बैंकिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वालों के पास अपने सपने को साकार करने का शानदार मौका है। कई सरकारी बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ये भर्तियां ग्रुप ए, बी, प्रबंधकीय, अधिकारी से लेकर अप्रेंटिस के पदों पर चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे सभी भर्तियों का विवरण पढ़कर अपनी पसंद की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कहां चल रही हैं भर्तियां?

वर्तमान में बैंकिंग के क्षेत्र में तीन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इनमें से पहली और बंपर भर्ती बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा चलाई गई है, जोकि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में भर्ती के लिए है। दूसरी भर्ती सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत अप्रेंटिस के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। तीसरी भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से शुरू की गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रबंधकीय और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS RRB Clerk, PO Recruitment 2024: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ भर्ती

यह भर्ती अभियान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए-ऑफिसर (स्केल 1, 2 और 3) और ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के 10181 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा। 

विज्ञापन

Banking Jobs in IBPS RRB Clerk, PO CBI Apprentice and BOB Managerial posts, Apply for 13808 vacancies
IBPS PO, Clerk 2024 Notification - फोटो : Amar ujala graphics

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ भर्ती परीक्षा तिथि

क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। PO मुख्य परीक्षा 29 सितंबर को होगी। क्लर्क मुख्य परीक्षा 6 अक्तूबर को होगी। अधिकारी ग्रेड 2 और 3 के लिए एकल मुख्य परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

CBI Apprentice Recruitment 2024: सीबीआई अप्रेंटिस भर्ती

सेट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार ने अपनी स्नातक की डिग्री 30 मार्च, 2020 के बाद पूरी की हो, इसका प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

Banking Jobs in IBPS RRB Clerk, PO CBI Apprentice and BOB Managerial posts, Apply for 13808 vacancies
Banking Jobs - फोटो : Amar ujala

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून है, जोकि बेहद नजदीक है। लिहाजा इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

Banking Jobs in IBPS RRB Clerk, PO CBI Apprentice and BOB Managerial posts, Apply for 13808 vacancies
BOB Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

BOB Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रबंधकीय सहित कुल 627 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2024 है।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयुसीमा 23 वर्ष और अधिकतम 48 वर्ष है, जोकि पदवार अलग-अलग है। चयन लघु सूचीकरण और उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार और/या किसी अन्य चयन पद्धति के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed