फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Maharashtra Recruitment 551 post last date to apply on bankofmaharashtra.in

Bank Of Maharashtra Recruitment: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अधिकारी पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्दी करें

Fri, 23 Dec 2022 09:43 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 23 Dec 2022 09:43 AM IST
सार

Bank Of Maharashtra Recruitment: बैंक में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 551 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है।


 

विज्ञापन
Bank of Maharashtra  Recruitment 551 post last date to apply on  bankofmaharashtra.in
बैंक ऑफ महाराष्ट्र

विस्तार

Bank Of Maharashtra Recruitment: बैंक में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी लेकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र आया था। बैंक ने 551 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की थी जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया छह दिसंबर से चल रही है। आज यानी 23 दिसंबर आवेदन की आखिरी तारीख है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofmaharashtra.in के माध्यम से इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इसमें सहायक महाप्रबंधक, मुख्य प्रबंधक, सामान्य अधिकारी और विदेशी मुद्रा/कोषागार अधिकारी के पद शामिल हैं। चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। इस राउंड को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा और साक्षात्कार के दौर में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाएगी। उम्मीदवार 23 दिसंबर को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया छह दिसंबर को शुरू की गई थी।

विज्ञापन

यह होगी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा शामिल है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को उनकी रैंकिंग के आधार पर 1:4 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों से तैयार योग्यता सूची के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bank of Maharashtra Vacancy यह है पदों की संख्या

  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम) - 03 पद

  • चीफ मैनेजर - 23 पद

  • जनरलिस्ट ऑफिसर: 500 पद

  • फॉरेक्स/ट्रेजरी ऑफिसर: 25 पद

  • कुल खाली पदों की संख्या - 551 पद 


 


 

 



 


 


 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed