फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Baroda releases hall ticket for LBO recruitment exam; to be held on September 6; Details here

BOB LBO Admit Card 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी; छह सितंबर को होगा एग्जाम

Wed, 27 Aug 2025 02:59 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 27 Aug 2025 02:59 PM IST
सार

BOB LBO Admit Card 2025 OUT: बैंक ऑफ बड़ौदा ने एलबीओ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Bank of Baroda releases hall ticket for LBO recruitment exam; to be held on September 6; Details here
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bank of Baroda Local Bank Officer Admit Card 2025 OUT: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर्स (LBO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा में 2500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

6 सितंबर को होगी एलबीओ भर्ती परीक्षा

बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती परीक्षा 6 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसकी अवधि 2 घंटे तय की गई है। इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, यानी कुल 120 अंक का पेपर होगा। प्रश्नपत्र द्विभाषी रहेगा, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रश्न दिए जाएंगे। हालांकि, इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन केवल अंग्रेजी में ही होगा।

विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू शामिल होंगे। जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें आगे भाषा दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 2500 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए 2500 लोकल बैंक ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। कुल 2500 रिक्तियों में से 1043 पद अनारक्षित (जनरल) वर्ग के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा, 367 पद अनुसूचित जाति (SC), 178 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 667 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 245 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर रखा जाएगा, जिसके दौरान उनके कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।

48,480 मिलेगी बेसिक सैलरी 

चयनित अभ्यर्थियों को असिस्टेंट मैनेजर (स्केल-1) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद पर उन्हें 48,480 से 85,920 रुपये रुपये तक वेतन मिलेगा। शुरुआत में बेसिक सैलरी 48,480 होगी रुपये, जो हर कुछ साल बाद तय राशि के अनुसार बढ़ती जाएगी। जैसे-जैसे कर्मचारी की सेवा अवधि बढ़ेगी, वैसे-वैसे वेतन में भी बढ़ोतरी होती रहेगी।

BOB LBO Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले bankofbaroda.in पर जाएं।
  • Career टैब में जाकर Current Opportunities पर क्लिक करें।
  • “RECRUITMENT OF LOCAL BANK OFFICERS (LBOs) ON REGULAR BASIS” लिंक पर जाएं।
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed