फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: Application Deadline Extended, Check Eligibility and Process

बैंक ऑफ बड़ौदा: लोकल बैंक अधिकारी के 2482 पदों पर आवेदन का एक और मौका, इस दिन तक बढ़ी अंतिम तिथि

Tue, 08 Sep 2026 08:18 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 08 Sep 2026 08:18 PM IST
सार

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले 7 सितंबर तक आवेदन का मौका था, लेकिन अब उम्मीदवार 17 सितंबर तक फॉर्म भर सकेंगे।
 

विज्ञापन
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: Application Deadline Extended, Check Eligibility and Process
BOB LBO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। बैंक ने भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिन आगे बढ़ा दी है। पहले उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 7 सितंबर तक का समय था। अब आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 सितंबर 2026 कर दी गई है। ऐसे उम्मीदवार जो किसी कारण से अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास फॉर्म पूरा करने का एक और मौका है।

विज्ञापन


हालांकि, उम्मीदवारों को अंतिम दिन का इंतजार नहीं करना चाहिए। आखिरी समय में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या या सर्वर से जुड़ी दिक्कत आने पर आवेदन प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन

लोकल बैंक अधिकारी पद के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक की ओर से तय शैक्षणिक, आयु और भाषा संबंधी पात्रता पूरी करनी होगी।

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान: उम्मीदवार को संबंधित राज्य या सर्किल की स्थानीय भाषा बोलना, पढ़ना और लिखना आना चाहिए।
  • आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • आयु में छूट: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

भर्ती में चयन कैसे होगा?

लोकल बैंक अधिकारी पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इसमें ऑनलाइन लिखित परीक्षा के साथ स्थानीय भाषा की परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। चयन के प्रमुख चरण:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • स्थानीय भाषा की परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज सत्यापन
विज्ञापन

आवेदन कैसे करना होगा?

उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए ये चरण अपनाने होंगे:

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाएं।
  • यहां लोकल बैंक अधिकारी भर्ती 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करके मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए पंजीकरण पूरा करें।
  • मिले पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed