फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank Note Press Dewas Recruitment 2023 last date to apply at bnpdewas.spmsil.com

Bank Note Press Recruitment 2023: जूनियर तकनीशियन समेत कई पदों पर आवेदन की आज अंतिम डेट, जल्दी करें अप्लाई

Mon, 21 Aug 2023 01:06 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 21 Aug 2023 01:06 PM IST
सार

Bank Note Press Recruitment 2023: बैंक नोट प्रेस, देवास (MP) आज यानी  21 अगस्त को जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को समाप्त कर देगा।

विज्ञापन
Bank Note Press Dewas Recruitment 2023 last date to apply at bnpdewas.spmsil.com
Bank Note Press Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BNP Dewas Recruitment 2023 Last Date: बैंक नोट प्रेस, देवास (MP) में चल रही जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी 21 अगस्त 2023 आखिरी दिन है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmsil.com पर जाकर रात 11:59 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

BNP Dewas Recruitment पदों का विवरण

  • पर्यवेक्षक (मुद्रण): 08 पद

  • पर्यवेक्षक (नियंत्रण): 03 पद

  • पर्यवेक्षक (सूचना प्रौद्योगिकी): 01 पद

  • जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: 04 पद

  • जूनियर तकनीशियन (मुद्रण): 27 पद

  • जूनियर तकनीशियन (नियंत्रण): 45 पद

  • जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) / प्रयोगशाला सहायक (केमिकल प्लांट) / मशीनिस्ट / मशीनिस्ट ग्राइंडर / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक)): 15 पद

  • जूनियर तकनीशियन (मैकेनिकल/एयर कंडीशनिंग): 03 पद

  • जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल/सूचना प्रौद्योगिकी): 04 पद

  • जूनियर तकनीशियन (सिविल/पर्यावरण): 01 पद



 

विज्ञापन
विज्ञापन

BNP Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा/इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन

BNP Recruitment आयु सीमा

बैंक नोट प्रेस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार अधिसूचना जरूर पढ़ें।

BNP Dewas Recruitment 2023 परीक्षा शुल्क

अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 600 रुपये है। एससी/एसटी/पूर्व-एसएम/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये है।

BNP Dewas Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmsil.com पर जाएं।

  • 'करियर' सेक्शन पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

  • 'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।

  • अब आवेदन पत्र भरें

  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
     

BNP Recruitment वेतनमान

  • सुपरवाइजर: 27,600 रुपये - 95,910 रुपये

  • जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: 21,540 रुपये - 95,910 रुपये

  • जूनियर तकनीशियन: 18,780 रुपये - 67,390 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed