फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AWES Recruitment 2022 Today is last date to apply for Army Welfare Education Society teacher recruitment, sarkari naukri

AWES Recruitment 2022: आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

Fri, 28 Jan 2022 04:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 28 Jan 2022 04:57 PM IST
सार

AWES Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 40 वर्ष और अधिकतम 57 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
AWES Recruitment 2022 Today is last date to apply for Army Welfare Education Society teacher recruitment, sarkari naukri
Teacher Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

AWES Recruitment 2022: सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी (AWES) में 8700 रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 28 जनवरी, 2022 को है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  aps-csb.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


AWES Recruitment 2022: देशभर के सैनिक स्कूलों में होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के 136 आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी में 8700 शिक्षकों के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य मानदंडों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 
AWES Recruitment 2022: आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

1. आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 7 जनवरी, 2022
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 28 जनवरी, 2022
3. प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 10 फरवरी, 2022
4. परीक्षा की तारीख- 19 और 20 फरवरी, 2022
5. परिणाम जारी होने की तारीख- 28 फरवरी, 2022

AWES Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 40 वर्ष और अधिकतम 57 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


AWES Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन ?
उम्मीदवार आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी (AWES) भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  aps-csb.in पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed