फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AWES APS Recruitment 2025: Last Chance to Apply for PRT, TGT and PGT Teacher Posts, B.Ed/PG Degree Required

AWES APS Jobs: आर्मी पब्लिक स्कूल टीचर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका! B.Ed-PG डिग्री धारक अभी करें पंजीकरण

Sat, 16 Aug 2025 10:02 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 16 Aug 2025 10:02 AM IST
सार

AWES APS Recruitment 2025: आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की ओर से पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इच्छुक B.Ed या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री धारक उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर तुरंत पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
AWES APS Recruitment 2025: Last Chance to Apply for PRT, TGT and PGT Teacher Posts, B.Ed/PG Degree Required
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

AWES APS Vacancy 2025: आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) की ओर से देशभर के आर्मी पब्लिक स्कूलों में पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी शिक्षकों की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 16 अगस्त 2025 है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत awesindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अधिसूचना में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कुल कितनी रिक्तियां निकाली जाएंगी।

विज्ञापन

परीक्षा और रिजल्ट शेड्यूल

जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार करना होगा, उनके लिए 22 से 24 अगस्त 2025 तक एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोली जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 8 सितंबर 2025 को जारी किए जाएंगे। इसके बाद भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 और 21 सितंबर 2025 को होगा, जबकि रिजल्ट 8 अक्तूबर 2025 के बाद घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

AWES द्वारा घोषित पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास NCERT से संबंधित विषय में दो वर्षीय इंटीग्रेटेड MA या M.Sc कोर्स होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के साथ B.Ed या M.Ed डिग्री भी मान्य मानी जाएगी।

कंप्यूटर साइंस के पदों के लिए उम्मीदवार के पास B.E./B.Tech (कंप्यूटर साइंस या आईटी), M.Sc (कंप्यूटर साइंस), MCA या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। विस्तृत जानकारी और अन्य विषयों से जुड़ी शर्तों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए।
विज्ञापन

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। 

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क के रूप में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 385 रुपये जमा करना होगा, जिसे ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई) के जरिए भरा जा सकता है।

AWES APS Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे “Online Application for APS Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करें और अपनी डिटेल्स भरें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई से जमा करें।
  • सबमिट करने से पहले फॉर्म का प्रीव्यू चेक करें और फिर फाइनल सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed